अब आईएएस की पत्नी लिफ्ट में फंसी

रायपुर। करेंसी टॉवर की लिफ्ट में आईएएस ऋचा शर्मा के फंसने के बाद गुरुवार को फाफाडीह स्थित पिथालिया काम्प्लेक्स में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में फंस गई। इससे हड़कंप मच गया। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी सुबह पिथालिया कॉम्प्लेक्स स्थित जिम लिफ्ट से जा रही थी। इसी बीच अचानक लिफ्ट खराब हो गई। लिफ्ट में फंसे रहने से घबरा गईं। उन्होंने इसकी जानकारी परिवार और निगम के अधिकारीयों को दी।
इस घटना की पुष्टि नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने की। घटना की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को मिली थी और तत्काल जोन क्रमांक-2 की टीम मौके पर पहुंची। इस सम्बन्ध में मुख्य विद्युत निरीक्षक सुरेश कुमार नेताम ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, ऐसी कोई घटना हुई है तो विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर संबंधित कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट के संचालन व सुरक्षा मानकों की जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे।






