ChhattisgarhRegion

रियासत कालीन बस्तर गोंचा महापर्व में नेत्रोत्सव पूजा विधान 15 जुलाई को 

Share


जगदलपुर। बस्तर गोंचा महापर्व 2026 में तय कार्यक्रम के अनुसार 29 जून को देवस्नान पूर्णिमा (चंदन जात्रा) पूजा विधान के साथ बस्तर गोंचा महापर्व का आगाज हो चुका है, 14 जलाई तक श्रीजगन्नाथ स्वामी के अनसर काल में दर्शन वर्जित है, नेत्रोत्सव पूजा विधान 15 जुलाई को संपन्न करवाया जायेगा। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि देवस्नान (चंदन जात्रा) पूजा विधान 29 जून के पश्चात श्रीजगन्नाथ स्वामी के अस्वस्थता कालावधि अर्थात अनसर काल के दौरान भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन वर्जित अवधि में श्रीजगन्नाथ मंदिर में स्थित मुक्तिमण्डप में स्थापित भगवान श्रीजगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों को श्रीमंदिर के गर्भगृह के सामने भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किये जाने के बाद नेत्रोत्सव पूजा विधान 15 जुलाई को संपन्न किया जावेगा।
उन्होने बताया कि बस्तर गोंचा पर्व का वह क्षण जब भगवान जगन्नाथ के नेत्रोत्सव पूजा विधान का होगा तब श्रीमंदिर के बाहर भक्तो-श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीजगन्नाथ विराजमान होंगे। देवस्नान ज्येष्ठ पूर्णिमा,चंदन जात्रा पूजा विधान 29 जून को सम्पन्नता के पश्चात 14 जुलाई तक भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी का अनसर काल की अवधि में भगवान के भक्त-श्रृधालुओं को भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन से 15 दिनों तक वंचित होंगे।
भगवान श्रीजगन्नाथ जगत के पालनकर्ता भी कहलाते है, अर्थात भगवान सर्वव्यापी है, जिनकी नजरों से भक्त-श्रद्धालु कभी भी वंचित नही हो सकते है, लेकिन भगवान की लीला से भक्त-श्रद्धालु के लिए अस्वस्थ हुए भगवान श्रीजगन्नाथ अनसर काल के दौरान 15 दिनों तक भगवान के दर्शन से वर्जित हो गए। इतने दिनों तक भगवान के दर्शन से वर्जित होने से यह भक्तो-श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीजगन्नाथ के सुदर्शन चक्र के रक्षा सूत्र से विलग होने जैसे व्याकुलता को दूर करने के लिए भगवान श्रीजगन्नाथ श्रीमंदिर के बाहर भक्तो-श्रद्धालुओं के नयनाभिराम के लिए भगवान का भक्तो-श्रधालुओं के पास आना, यह भगवान श्रीजगन्नाथ का भक्तो-श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक मिलन ही नेत्रोत्सव कहलाता है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि भगवान श्रीजगन्नाथ के श्रीमंदिर के बाहर भक्तो-श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए उपलब्धता, भगवान के भक्तो-श्रद्धालुओं से मिलन का यह अवसर या क्षण निकटतम दर्शन का पुण्य लाभ ही नेत्रोत्सव है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button