Madhya Pradesh

MPPSC परीक्षा आज: 365 सेंटरों पर सख्त सुरक्षा के बीच प्रारंभिक परीक्षा शुरू

Share

मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच 365 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर दो सत्रों में होगी, जिसमें पहला सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों पर थ्री-लेयर सिक्योरिटी चेकिंग लागू की गई है, जिसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, एडमिट कार्ड स्कैनिंग और एचएचएमडी के जरिए तलाशी शामिल है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है, जबकि प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। केंद्रों पर प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची भी स्पष्ट रूप से चस्पा की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button