Chhattisgarh

देवभोग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, 75 लाख का गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

Share

छत्तीसगढ़ के जिले की देवभोग पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी करते हुए दो स्विफ्ट कारों से करीब 75 लाख रुपये कीमत का डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है, इस कार्रवाई में एक नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन तेज रफ्तार के दौरान उनकी कारें अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार तस्करों ने ओडिशा से गांजा लोड करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वाहनों की मध्य प्रदेश की नंबर प्लेट हटाकर छत्तीसगढ़ की नंबर प्लेट लगा दी थी, लेकिन देवभोग पुलिस को पहले से ही इसकी सूचना मिल चुकी थी, जिसके आधार पर नाकाबंदी की गई थी। थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह के अनुसार जैसे ही नाकाबंदी देख आरोपियों को भनक लगी, उन्होंने भागने की कोशिश की और इसी दौरान पुलिस से बचने के प्रयास में दुर्घटना हो गई। तलाशी के दौरान दोनों स्विफ्ट कारों से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक बड़े नेटवर्क के लिए मोटी रकम के लालच में गांजा सप्लाई करने जा रहे थे, और पकड़े गए आरोपियों में मध्य प्रदेश के गांधी नगर और साजनाबाद क्षेत्र के निवासी शामिल हैं, जिनमें एक नाबालिग और अन्य 22 से 26 वर्ष की आयु के युवक हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button