Chhattisgarh

दीपक बैज के बयान पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, तीखी बयानबाजी तेज

Share

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। एक ओर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बयान का बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर गए तो वे क्या उपलब्धि लेकर आए, क्या सिर्फ टॉफी खिलाने और फोटो खिंचवाने ही गए थे, जबकि दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस बयान को कांग्रेस की घटिया मानसिकता करार देते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अब निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और राहुल गांधी तथा पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे आम आदमी भी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों के कारण कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। वहीं सुशासन तिहार को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच मतभेद देखने को मिला, जहां अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा कि यदि शुरुआत से ही सख्ती दिखाई जाती तो आज हालात अलग होते, जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरकार की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही और काम में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, क्योंकि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button