Chhattisgarh

GRP की बड़ी कार्रवाई बिलासपुर स्टेशन से 27.57 लाख का गांजा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Share

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जीआरपी ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से करीब 55 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्य प्रदेश के रीवा जा रहे थे, लेकिन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 32 पैकेट गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों के ओडिशा और मध्य प्रदेश के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। जीआरपी थाना बिलासपुर ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button