Chhattisgarh

कोरबा में खाद्य सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई, दर्जनों दुकानों पर लाखों का जुर्माना

Share

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान दर्जनभर दुकानों और रेस्टोरेंट से लिए गए सैंपल फेल पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ADM कोर्ट खाद्य सुरक्षा मामला ने सुनवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना लगाया है, जिसमें दर्री स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख रुपये, जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार, मुरली होटल और बीकानेर स्वीट्स पर 50-50 हजार रुपये, युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार, श्याम स्वीट्स पर 25 हजार, शुभम डेयरी पर 20 हजार और सुनीता डेयरी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना शामिल है। इसके अलावा बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नेचुरल स्वीट्स, निर्मल डेयरी, मां कालिका डेयरी, अपना मार्ट, गीता एजेंसी और फोर सीजन रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी प्रकरण तैयार कर आगे सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही डिज्नीलैंड मेले का औचक निरीक्षण कर खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने, हानिकारक रंगों के उपयोग में कमी और एमआरपी से अधिक कीमत पर पानी की बोतल न बेचने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती और बढ़ गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button