Chhattisgarh

बिलासपुर में बड़ा हादसा हार्ट अटैक से छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन

Share

बिलासपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे BJP के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर आए थे और इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी भी थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और इसे छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button