ChhattisgarhRegion

माहेश्वरी महिला संगठन का रंगीला सावन प्रदर्शनी कल

Share

रायपुर। गुढियारी माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में एक दिवसीय रंगीला सावन उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन 20 जुलाई को गुढिय़ारी स्थित मारूति मंगलम भवन में किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन की अध्यक्ष भावना राठी एवं सचिव संगीता मालानी ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। वही प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, घर सजावट एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल रहेंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मनोरंजन एवं मस्ती से भरपूर गीत संगीत के साथ धमाकेदार हौजी, सरप्राइज़ गिफ्ट, लकी ड्रॉ एवं कई आकर्षक पुरस्कार होंगे। कार्यक्रम की संयोजिका सविता सोनी एवं रेखा पुंगलिया ने बताया कि कार्यक्रम से एकत्र होने वाली राशि को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर से लघु व्यापार संचालित कर रही महिलाओं को मंच देना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button