ChhattisgarhCrimeRegion

अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

Share

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ अंर्तगत कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम टोके उपरपारा में बीएसएफ जवानों को जंगल में सर्चिंग के दौरान बंदूक व कारतूस और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवान डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के दौरान सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम टोके उपरपारा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया, इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में नक्सलियों का डंप बरामद हुआ है। बरामद सामग्री में .315 राइफल, 12 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, ट्रिगर मैकेनिज्म और संचार उपकरण बरामद किया गया है।
अबूझमाड़ से नक्सलवाद के खात्में के बाद नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखो गये डंप को बरामद करने के लिए नारायणपुर के घने जंगलों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों से नक्सली डंप बरामद करने में सफलता मिल रही है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button