Madhya Pradesh

जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में हिंसक झड़प; 14 घायल, अस्पताल में नहीं मिले बेड

Share

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के कहरी गांव में जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद बुधवार रात हिंसक संघर्ष में बदल गया। पानी भरने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच हुई इस खूनी झड़प में 7 महिलाओं समेत कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर्याप्त बेड नहीं होने के कारण कई घायलों का इलाज अस्पताल के फर्श और बरामदे में करना पड़ा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button