Chhattisgarh

दुल्हन ने शराबी दूल्हे को लौटाया बैरंग, कलेक्टर और एसपी ने किया सम्मान

Share

जांजगीर-चांपा। शादी के दिन नशे में धुत्त दूल्हे और बारात को दुल्हन ने बैरंग लौटा दिया। दुल्हन की इस हिम्मत की दाद देते हुए एसपी ने उनका सम्मान करते हुए जिले का आईकॉन करार दिया। यह घटना जांजगीर चाम्पा जिले की
कोसमंदा गांव की है। यहाँ की बेटी मुस्कान प्रधान ने वह काम किया है, जिसे करने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पाते। घटना 23 जून की रात की है। मुस्कान के घर शराब पीकर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही विवाह के लिए सोलह श्रृंगार कर बैठी ने मुस्कान ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करना दूल्हे पक्ष को मंजूर नहीं था, और दुल्हन को ले जाने के लिए अड़ा रहा। इसकी वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। दूल्हे की हरकत को देखते हुए मुस्कान के परिवारवालों ने भी उसका साथ दिया। आखिर में दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को बुलाया। आखिरकार पूरे माहौल को खिलाफ देखते हुए बारात वापस खोखरा लौट गई।
गौरतलब है कि मुस्कान 10वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। तीन बहनों और एक भाई में मुस्कान सबसे बड़ी है। मुस्कान के पिता भी शराबी था, उनकी शादी के 15 साल बाद निधन हो गया था। परिवार की बड़ी बेटी होने के नाते माता और भाई-बहनों की तकलीफ को देख चुकी मुस्कान ने अपनी जिंदगी को अपनी मां की तरह बर्बाद नहीं होने देने का निर्णय लिया।

शराबी दूल्हे को लौटाने से परिवार और गांव वालों के साथ ही प्रशासन भी मुस्कान के साथ खड़ा है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ महिला और सामाजिक संगठनों ने उसकी इस साहसिक कदम का सम्मान किया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मुस्कान को नशे के खिलाफ जिले का आइकान बताया। साथ ही मुस्कान को काउंसलर की नियुक्ति दी गई है। उन्होंने मुस्कान के कॉलेज तक ही शिक्षा का खर्च वहन करने का निर्णय भी लिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button