Chhattisgarh
आंधी-तूफान से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर में आंधी और तूफान का कहर देखने को मिला है, जहां एक कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं उसकी मां और पत्नी घायल हो गए हैं।यह हादसा कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में हुआ है। सोमवार की रात आंधी और तूफान के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी मां और पत्नी घायल हो गईं।फिलहाल घायलों को इलाज के लिए कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।







