Chhattisgarh
कबीरधाम पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार, 15.48 किलो गांजा बरामद

कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी थाना क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15.480 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 7.75 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके से वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 12.95 लाख रुपए की सामग्री भी जब्त की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तर प्रदेश सप्लाई करते थे। गांजा को छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।







