Chhattisgarh

जिले के छात्रों को तकनीक से जोड़ने पहल, स्कूलों में रोबोटिक्स, ड्रोन और AI की ट्रेनिंग शुरू

Share

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के छह विकासखंडों में 10 दिवसीय तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि उनमें वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल और नवाचार की भावना विकसित हो सके। यह कार्यक्रम 16 मई से 25 मई 2026 तक जिले के विभिन्न चयनित विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुड़ेलिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी, कोटियाडीह और भटभेरा शामिल हैं। कार्यक्रम के पहले दिन करीब 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन संचालन, रोबोटिक्स मॉडल निर्माण, 3D प्रिंटिंग की प्रक्रिया, बेसिक कोडिंग और AI आधारित तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button