ChhattisgarhCrime

नर्सिंग छात्रा की दिनदहाड़े उसके कमरे में घुसकर चाकू मारकर हत्या

Share

दुर्ग। वैशाली नगर थाने के रामनगर में आज एक नर्सिंग छात्रा की उसके कमरे में अज्ञात युवक घुसकर हत्या कर दी। घटना के समय मृतक की सहेली बाथरूम में नहाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से छात्रा पर हमला कर फरार हो गया। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भिलाई नगर सीएसपी सहित वैशाली नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।
मृतका की पहचान खुशी साहू 19 के रूप में हुई है। वो बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। 15- 20 दिन पहले ही वह भिलाई आई थी। यहां एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह वैशाली नगर के फ्रेंड्स कैफे में काम करती थी। जानकारी के मुताबिक मृतक खुशी साहू रामनगर में किराये के कमरे में रहती थी। पांच दिन पहले उसकी एक सहेली भी गांव से भिलाई आई थी और उसी के साथ रहने लगी थी। आज सुबह जब मृतका की सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जब सहेली नहाकर बाहर आई तो खुशी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसने तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खुशी को सुपेला अस्पताल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में खुशी के एक कथित ब्वॉयफ्रेंड की जानकारी मिली है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक की पहचान की है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अभी विवेचना की जा रही है। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button