Politics

यौन शोषण करते हुए सैकड़ों क्लिप वायरल, चुनाव छोड़ भागे विदेश पूर्व PM देवगौड़ा के पोते

Share

देश में दूसरे चरण के चुनाव के बाद कर्नाटक की राजनीति में भूचाल आ गया है। जहाँ पूर्व प्रधानमन्त्री एचडी देवगौड़ा के पोते पज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में बुरी तरह फंस गए हैं। जिसके बाद एसआईटी ने उनपर शिकंजा कस दिया है। बता दें की रेवन्ना कर्नाटक में हासन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जहाँ 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव हो चुका है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने हासन से मौजूदा सांसद और इस सीट से जेडीएस उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना मामले में एसआईटी गठित की है। लेकिन बताया जा रहा है की रेवन्ना चुनाव छोड़कर विदेश भाग गए हैं। हालाँकि इस कांड के बाद जेडीएस के साथ रही भाजपा ने किनारा कर लिया है।

रेवन्ना पर आरोप है की हज़ारों महिलाओं को परेशान किया है। साथ ही कईयों का यौन शोषण भी किया है। जिसमें मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाएं तक शामिल हैं। रेवन्ना का उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। चुनाव से ठीक पहले रेवन्ना के ये वीडियो सामने आये हैं। जिसके बाद अगले चरण के चुनाव विवाद के संभावना बढ़ गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button