Chhattisgarh

बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, कैप्सूल वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Share

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष) और गोपी किशन आडिल (25 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों पलारी थाना क्षेत्र के संडी स्थित शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात ग्राम घोटिया के पास कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button