Chhattisgarh

कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से 6 साइबेरियन पक्षियों की मौत

Share

कोरबा जिले के करतला वनमंडल अंतर्गत ग्राम रामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें इमली के पेड़ पर बसेरा बनाए हुए 6 साइबेरियन पक्षियों की मौत हो गई। ये विदेशी पक्षी हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय कर इस गांव में आते हैं और यहां प्रजनन कर मानसून के दौरान अपना समय बिताते हैं, जिसके चलते ग्रामीण इन्हें शुभ और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़ पर बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) लगे होने के बावजूद पेड़ पर बिजली कैसे गिरी, यह जांच का विषय है और इसकी जांच की मांग की जा रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button