National

Gaganyaan Mission : गगनयान मिशन के 4 अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का हो गया ऐलान

Share

Gaganyaan Mission : चांद और सूरज के बाद भारत एक बार फिर अंतरिक्ष पर इतिहास रचने को तैयार है। दरअसल भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO अपने गगनयान मिशन पर काम रही है। चंद्रयान और आदित्य एल-1 की सफलता के बाद ये मिशन इसरो को और बुलंदियों पर पहुंचाएगा। गगनयान भारत का पहला मानव मिशन होगा।

भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान लॉन्च होने वाला है। पीएम मोदी ने जब 2018 में भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन, गगनयान की घोषणा की थी, तभी से संभावित अंतरिक्ष यात्रियों के नामों पर सस्पेंस बना हुआ था। आज उस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। इनके नाम हैं- प्रशांत बालकृष्ण नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button