Chhattisgarh
धमतरी में EOW की बड़ी कार्रवाई, अनिल मेडिकल पर मारा छापा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने नया बस स्टैंड के पास स्थित अनिल मेडिकल पर छापेमार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वर्ष 2004 के लोक कला जत्था योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के सिलसिले में की गई। जांच के दौरान अनिल मेडिकल की कथित वित्तीय लेनदेन में संलिप्तता सामने आने के बाद EOW ने दस्तावेजों की गहन जांच की और संचालकों से पूछताछ की। कई घंटे चली कार्रवाई के बाद टीम महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज अपने साथ ले गई है। अब जब्त दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।







