ChhattisgarhCrimeRegion

आरंग में अवैध रेत-मुरूम परिवहन करते 4 हाईवा जब्त

Share

रायपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की टीम ने 4 जून व को आरंग विकासखंड के मंदिरहसौद क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से 3 रेत और 1 मुरूम का परिवहन करते 4 हाईवा वाहनों को मौके पर पकड़ा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना मंदिरहसौद में अभिरक्षार्थ सुपुर्द किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button