National

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में FIR, असम पुलिस ने लिया एक्शन

Share

Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े कुछ लोगों पर आज असम की जोरहाट पुलिस ने एक्शन लिया है। जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने कहा कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी यात्रा ने अपने मूल मार्ग को बदल लिया था, जिसकी पुलिस को जानकारी नहीं थी, इसके चलते यात्रा से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपनी यात्रा के छठे दिन, राहुल गांधी ने शुक्रवार को नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की और असम के एक द्वीप माजुली के लिए रवाना हुए। पार्टी ने राहुल की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह साथी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को ब्रह्मपुत्र में नाव पर सवार थे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भारत जोड़ो यात्रा को असफल बनाने में लगी है। उन्होंने कहा कि हम 25 जनवरी तक असम में

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button