नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस ने नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकडे गए लोगों में इंदौर से दवा सप्लाई करने वाला सारंगढ़ और भाठापारा में दवाई दुकान चलने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने तीनों सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, गोगांव स्थित एक ट्रांसपोर्ट में नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई थी तब इसकी म जानकारी मिली। जांच में पता चला कि ये दवाएं इंदौर से मंगाई गई थीं। इसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने सारंगढ़ और भाठापारा के कई मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की।
जनवरी में सारंगढ़ के एक मेडिकल स्टोर संचालक की रायपुर में सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात का वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद संजय कुमार नेताम को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई।
जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा इंदौर से नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी, जिसे दवा दुकानों के माध्यम से बाजार में खपाया जा रहा था। पुलिस ने इंदौर से दवा सप्लाई कराने वाले रोचक अग्रवाल, सारंगढ़ के मेदवा दुकानदार खेमराम बानी और भाठापारा के मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।







