ChhattisgarhCrime

मामूली विवाद में बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share

दुर्ग। रुआबांधा एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 10 मई को दोनों भाइयों के बीच घरेलू बात को लेकर मारपीट हुई। इसी दौरान आरोपी मनोज यादव ने अपने बड़े भाई अशोक यादव पर रापा से सिर एवं कनपटी पर वार कर दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई। गम्भीर रूप से घायल अशोक को जिला चिकित्सालय दुर्ग ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया।
परन्तु उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अशोक यादव की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। इस मामले में मृत्यु के बाद धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button