ChhattisgarhMiscellaneous

दिल्ली- बिलासपुर के बीच सीधी विमान सेवा 3 मई से

Share

बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से 3 मई से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू होगी। राज्य सरकार और अलायंस एयर ने इसकी घोषणा की है। 3 मई रविवार का दिन ऐतिहासिक होगा। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। अलायंस एयर द्वारा दिल्ली की उड़ान शाम 6.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 6. 45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। ढाई घंटे का सफर तय कर रात 9. 25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शुरूआती दिनों में यह सेवा रविवार के लिए ही शुरू की जा रही है, जिसे यात्रियों की मांग पर हफ्ते में दो दिन किया जाएगा। शाम के समय उड़ान संचालन से एक महत्वपूर्ण तकनीकी लाभ भी मिलेगा। दोपहर के उच्च तापमान के कारण विमानों पर लगने वाली ‘लोड पेनल्टी’ बंद हो जाएगा, और विमान अपनी पूर्ण क्षमता के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार रहेगा। इससे अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध होगी। इससे संभाग में आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button