Chhattisgarh

रायगढ़ में हाथी शावक की मौत से हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

Share


रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत केराझरिया जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां लगभग 5 माह के हाथी शावक की दलदल में फंसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शावक अपनी टोली के साथ जंगल में विचरण कर रहा था, तभी वह दलदली क्षेत्र में फंस गया और काफी प्रयासों के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना के बाद हाथियों का दल काफी देर तक आसपास मौजूद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में भावुक माहौल बन गया। इस घटना ने एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन मंडल में पिछले एक वर्ष के भीतर अब तक 12 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की संख्या बढ़ने के बावजूद उनके लिए सुरक्षित रहवास, भोजन और आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते मानव-वन्यजीव संघर्ष भी लगातार बढ़ रहा है। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए हाथी कॉरिडोर विकसित करने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और वन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button