ChhattisgarhRegion

भांसी से लेकर बचेली तक 35 आंगनबाड़ियों केंद्रों में बनेगी पोषण वाटिका 

Share

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी क्षेत्र की नियत नेल्लानार ग्राम पंचायत में बच्चों के बेहतर पोषण और कुपोषण की रोकथाम के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली के तहत यह पहल शुरू की गई है, जिससे बच्चों को स्थानीय स्तर पर ताजी और जैविक सब्जियां उपलब्ध कराई जा सकें।
मिली जानकारी के अनुसार पोषण वाटिका में लौकी, सेम, बरबट्टी, पोई भाजी, कंद भाजी, मुनगा, इमली और अमरूद सहित विभिन्न सब्जियों एवं फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इनका उपयोग आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को पूरक पोषण आहार और गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने में किया जाएगा। परियोजना के तहत बचेली क्षेत्र के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल से बच्चों को ताजा, पौष्टिक और स्थानीय खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, साथ ही कुपोषण को कम करने और पोषण स्तर में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button