Madhya Pradesh

स्वच्छता के दावों की खुली पोल, कई इलाकों में नालों की बदहाल हालत से बढ़ी चिंता

Share

भोपाल में नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चला रहा है, लेकिन दूसरी ओर राजधानी के कई इलाकों में गंदगी और नालों की बदहाल स्थिति लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। नेहरू नगर सहित कई पॉश और रिहायशी क्षेत्रों में समय पर सफाई नहीं होने से स्थानीय लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि नालों की नियमित सफाई न होने से गंदगी, प्लास्टिक और कचरा जमा हो गया है, जो बारिश के मौसम में जलभराव और बीमारियों का बड़ा कारण बन सकता है। शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन कई जगहों पर काम संतोषजनक नहीं होने से नगर निगम के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द नालों की सफाई नहीं की गई तो सड़कों और घरों में गंदा पानी भरने की स्थिति बन सकती है और मच्छरों के बढ़ने से स्वास्थ्य संकट भी गहरा सकता है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान और सर्वेक्षण के बीच शहर की यह स्थिति प्रशासन की तैयारियों की वास्तविकता भी उजागर कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button