Madhya Pradesh

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के तहत बीजेपी की नई डिजिटल व्यवस्था

Share

Bharatiya Janata Party ने Madhya Pradesh में अपने संगठन को हाईटेक और अधिक कुशल बनाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। अब बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसके लिए पार्टी ने एक विशेष डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसमें परीक्षा पास करने वाले कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। पार्टी ने वैचारिक और तकनीकी रूप से कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए ‘Pandit Deendayal Training Campaign’ की शुरुआत की है, जो 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बूथ से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के आधिकारिक Sangathan App पर ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी और सफल कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह सर्टिफिकेट भविष्य में संगठन में पद और जिम्मेदारियां तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button