Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

Share

धार जिले में “विरासत से विकास” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 25 मई 2026 (सोमवार) को एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, धार द्वारा मोतीबाग चौक स्थित सब्जी मंडी प्रांगण में दोपहर 12 बजे से होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। इस आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री (महिला एवं बाल विकास विभाग) सावित्री ठाकुर, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विधायक नीना विक्रम वर्मा, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button