Crime

CG NEWS : भीड़ पर दिनदहाड़े हमला, 3 लोगों की कुल्हाड़ी से मार कर दी हत्या

Share

छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के बीजापुर जिले में बासागुड़ा थाना क्षेत्र में आज होली के जश्न के बीच तीन लोगों की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। छत्तीसगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार बासागुड़ा कैम्प से कुछ दूरी पर हुई इस घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई है, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक इस घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर हमला किया है। हमले में दो की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। छत्तीसगढ़ के बीजी पुलिस के मुताबिक चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की मौके पर मौत हुई, जबकि घायल कारम रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसबका गांव के करीब अज्ञात लोगों ने तीन ग्रामीणों चन्द्रीया मोडियामी, अशोक भंडारी और कारम रमेश की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि ग्रामीणों पर हमला किसने किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में होली का दिन था। इस दौरान कुछ बदमाश आए और भीड़ पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों को गंभीर चोट आई। कुल्हाड़ी से चोट लगने के कारण दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीसरे ने भी दम तोड़ दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button