ChhattisgarhCrimeRegion
रामेश्वर नगर में दो अलग-अलग जगह पर छत और कमरे में मिले शव

रायपुर। भनपुरी के रामेश्वर नगर में रविवार की सुबह दो अलग-अलग जगह पर दो लोगों ठाकुर राम साहू (55) और दुर्गा साहू (24) ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
खमतराई पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वर नगर इलाके में एक महिला और पुरुष के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने दोनों घटना स्थल का जायजा लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।







