Chhattisgarh

मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का बड़ा अभियान, हर गांव तक पहुंचेंगे जनप्रतिनिधि

Share

केंद्र में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर मध्यप्रदेश भाजपा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान की तैयारी को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान प्रदर्शनी, जनसंपर्क कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती, योग और अन्य विषयों पर चर्चा भी आयोजित की जाएगी। अभियान के तहत सांसदों को अपनी लोकसभा और विधायकों को अपनी विधानसभा के प्रत्येक मंडल में एक दिन बिताना अनिवार्य किया गया है। भाजपा ने इस दौरान वीआईपी कल्चर से दूरी बनाते हुए कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से जनता के बीच पहुंचने का निर्देश भी दिया है। बैठक में मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक सबनानी और महापौर मालती राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button