Madhya Pradesh

बीजेपी ने संभाला मोर्चा, सीएम मोहन यादव पर लगे आरोपों को बताया गलत

Share

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है और लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार की जमीनों में 2023 के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है और जिन संपत्तियों का जिक्र किया जा रहा है, वे पहले से मौजूद थीं। खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और कांग्रेस राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आरोप लगा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछड़े वर्ग से आने वाले नेताओं का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर पाती और इसी वजह से इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं। बीजेपी ने कांग्रेस के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button