कच्चे माइंस के स्टोर रूम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले के चौकी कच्चे में कच्चे माइंस में चोरी के दर्ज मामले में पुलिस ने चोर को पकड़ लिया। चोर माइंस में पेंटर का काम करता था और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देता था। उसके कब्जे से चोरी के नट बोल्ट भी बरामद किए गए । माइंस के सुरक्षा अधिकारी ने दो दिन पूर्व ही चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें स्टोर रूप में रखे 10 हजार रुपए के नट बोल्ट के चोरी होने की जानकारी दी गई थी।
पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही संजय देशलहरे (31), निवासी दल्लीराजहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने चोरी की वारदात के स्वीकार करते हुए चोरी किए गए नट बोल्ट को भी बरामद कराया। जिसे वह बेचने के फिराक में था। आरोपी में माइंस में पेंटर का काम करता था। पुलिस उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश की।







