ChhattisgarhRegion
एक रक्तदान , दोस्ती के नाम ! 40 से अधिक लोगो ने रक्तदान करने दोस्ती की मिसाल पेश की

रायपुर। शहर की संस्था नेकी कर फाउंडेशन द्वारा दोस्ती के पवित्र दिन “दोस्ती दिवस” पर रक्तदान शिविर और जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया। “एक रक्तदान , देश के नाम “ इस आयोजन में संस्था नेकी कर फाउंडेशन द्वारा शहर वासियो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया और रक्तदान से होने वाले फायदे को जागरूक किया गया। यह रक्तदान तेलीबंध तालाब मरीन ड्राइव में आयोजित किया गया जिसमे 20 से अधिक कार्यकर्ता ने सेवा दी एव 40 से अधिक लोगो ने रक्तदान करने दोस्ती की मिसाल पेश की। संस्था प्रमुख का कहना है दोस्ती वो नहीं जो सोशल मीडिया तक सीमित हो सच्चा दोस्त वही है जो समय पड़ने पर अपना खून तक दे सके।







