ChhattisgarhRegionSports

दंतेवाड़ा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 33 स्वर्ण, 21 रजत एवं 15 कांस्य पदक जीते 

Share

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रायपुर में हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 69 पदक अपने नाम किए, इनमें 33 स्वर्ण, 21 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। जिले से कुल 70 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल में हिस्सा लिया। इनमें प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों के विद्यार्थी, खेल परिसर जावंगा और इंडोर स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ी शामिल थे। दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, प्रशिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। नक्सलवाद खत्म होने के बाद से बस्तर में लगातार खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बस्तर पंडुम का भी आयोजन उसी कड़ी का हिस्सा है। बस्तर पंडुम के जरिए खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पहचान मिल रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button