ChhattisgarhRegion

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने आयुक्त मिश्रा ने अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

Share

रायपुर। रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां लागू कर दी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान कार्यों के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र शाखा) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके मौजूदा दायित्वों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त और जोन क्रमांक-2 के चेक संबंधी कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके वर्तमान कार्यों के साथ जनसूचना अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button