ChhattisgarhRegion

ई-श्रम साथी ऐप से श्रमिकों और ठेकेदारों को जोड़ने की पहल, गरियाबन्द जिले में 130 श्रमिक और 6 नियोक्ता पंजीकृत

Share

रायपुर। श्रम विभाग द्वारा गरियाबंद जिले में ई-श्रम साथी ऐप के माध्यम से श्रमिकों एवं ठेकेदारों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ने की पहल की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत अब तक 130 श्रमिक एवं 6 नियोक्ता पंजीकृत किए जा चुके हैं। श्रम पदाधिकारी सुश्री जयंति बंसल ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से श्रमिक सीधे ठेकेदारों से संपर्क कर सकेंगे। इससे बिचौलियों और फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी। कार्य, मजदूरी और कार्यस्थल की जानकारी पहले से तय रहने से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा श्रमिकों को उनके कौशल के अनुरूप शीघ्र रोजगार मिलने में सुविधा होगी।
वहीं ठेकेदारों को भी आवश्यक कौशल वाले श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे उन्हें श्रमिकों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र के कुशल श्रमिकों का चयन आसानी से कर सकेंगे। सुश्री बसल ने जिले के पंजीकृत एवं अपंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ई-श्रम साथी ऐप डाउनलोड कर स्वयं पंजीयन करें तथा इस सुविधा का लाभ उठाएं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button