Chhattisgarh

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, संगठन को लेकर अहम बैठक

Share

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू हुई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के साथ आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अजय जम्वाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button