ChhattisgarhCrime

भूमि विवाद में डबल मर्डर को दिया अंजाम, दो सगे भाई गिरफ्तार

Share

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के क्रोंधा डबल मर्डर केस का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। भूमि विवाद में दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर शवों और घर में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।
15 जुलाई को ग्राम क्रोंधा में मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई के जले हुए शव घर के अंदर मिले थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
घटनास्थल से मिले सुराग और पुलिस डॉग रूबी के संकेत के आधार पर पुलिस श्याम लाल राठिया और उसके भाई जीवन लाल राठिया तक पहुंची। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भूमि विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया।
आरोपियों ने बताया कि 14 जुलाई की रात दोनों टांगी लेकर घर पहुंचे और पहले मंगल राठिया, फिर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शवों और घर में आग लगाकर घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button