Chhattisgarh

चिकित्सा शिक्षा में बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

Share

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ के गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 250 नई एमबीबीएस सीटों का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और दूरस्थ व आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये संस्थान चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button