Chhattisgarh

स्टील प्लांट में ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन गिरा, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल

Share

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर करीब 50 फीट नीचे गिर गया। हादसे में क्रेन ऑपरेटर ठेका मजदूर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरते समय केबिन बीच में एक स्टील बीम से टकरा गया, जिससे उसकी रफ्तार कम हो गई और वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घायल ऑपरेटर को तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सेक्टर-9 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित ओवर ब्रिज क्रेन का महज चार दिन पहले ही सेफ्टी इंस्पेक्शन किया गया था और उसे संचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया गया था। ऐसे में अब यह जांच का विषय है कि हादसा तकनीकी खराबी, रखरखाव में लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button