ChhattisgarhCrimeRegion

रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक रिमांड पर 

Share

रायपुर। कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपी और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गुरुवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 17 जुलाई तक ईओडब्ल्यू-एसीबी की रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं अपने नेता को समर्थन देने अदालत परिसर के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ था।
बता दें पिछले तीन साल से फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को ईओडब्ल्यू-एसीबी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। उन पर कोयला, शराब और कस्टम मिलिंग घोटाले में संलिप्तता का आरोप है। इससे पहले ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम रामगोपाल अग्रवाल को जिला अस्पताल लेकर गई और इसके बाद उन्हें जज सुमित कपूर की विशेष अदालत में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने 8 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button