ChhattisgarhCrime

चोरी की आरोपी महिला कोतवाली से फरार, 3 पुलिस कर्मी निलंबित

Share

बालोद। चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला कोतवाली थाने से फरार हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कम मच गया है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों में शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद के नाम शामिल हैं। एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी की आरोपी महिला रेखा सोरी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कुछ दिन पहले आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई। उस समय ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया। आरोपी महिला की टीम बनाकर तलाश कर रहे हैं। आरोपी महिला पर अपराध दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तार की जायेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button