एसईसीएल के निदेशक तकनीकी एन फ्रेंकलिन एनसीएल के नए सीएमडी के लिए अनुशंसित

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी) (ऑपरेशंस) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसब) द्वारा नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद हेतु अनुशंसित किया गया है ।
कोयला एवं लिग्नाइट खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक के समृद्ध अनुभव से संपन्न श्री जयकुमार ने फरवरी 2024 में एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी) (परियोजना एवं योजना) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था तथा 1 जनवरी से निदेशक (तकनीकी) (ऑपरेशंस) के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
एसईसीएल से जुडऩे से पूर्व वे एनएलसी इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक (कोल कोऑर्डिनेशन) एवं परियोजना प्रमुख, तलाबीरा-।। एवं ।।। ओपनकास्ट परियोजना के पद पर कार्यरत रहे। इससे पूर्व उन्होंने एनएलसी इंडिया में विभिन्न महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अपने करियर के प्रारंभिक चरण में उन्होंने द सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एसईसीएल) में लगभग 18 वर्षों तक सेवाएँ देते हुए अत्यधिक यंत्रीकृत भूमिगत एवं खुली खदानों के संचालन में व्यापक अनुभव अर्जित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने इंडोनेशिया स्थित 5 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता वाली कोयला खदान का पाँच वर्षों तक सफल नेतृत्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय खनन प्रबंधन का भी महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। एसईसीएल परिवार श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्यकाल और भावी दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु मंगलकामनाएँ व्यक्त करता है।







