इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से संकट, 95 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

बलौदाबाजार जिले के इग्नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर गंभीर स्थिति बन गई है, जिससे 95 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मामला शासकीय कार्यालयों से अटैच शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने के आदेश से जुड़ा है, जिसके तहत स्कूल में पदस्थ तीन शिक्षिकाओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि ये शिक्षिकाएं किसी कार्यालय में अटैच नहीं थीं, बल्कि स्कूल में ही व्यवस्था के आधार पर अध्यापन कार्य कर रही थीं। स्कूल में अब तक स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण पहले से ही शिक्षण व्यवस्था अस्थायी रूप से चल रही थी, और अब शिक्षकों की वापसी से अभिभावकों में बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।







