Madhya Pradesh

MP सरकार का बड़ा फैसला BLO को ₹12 हजार, सुपरवाइजर्स को ₹18 हजार सालाना मानदेय

Share

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चुनावी कार्यों में लगे मैदानी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और अन्य चुनावी कार्यों में लगे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और बीएलओ सुपरवाइजर्स के वार्षिक मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला किया है। अब तक BLO को मिलने वाला सालाना मानदेय ₹6,000 था, जिसे दोगुना कर ₹12,000 कर दिया गया है, जबकि बीएलओ सुपरवाइजर्स का मानदेय ₹12,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिवर्ष कर दिया गया है। यह संशोधित मानदेय 1 अप्रैल से प्रभावी होगा, जिससे कर्मचारियों को चालू वित्त वर्ष से ही इसका लाभ मिलेगा। इस बढ़ी हुई राशि का वित्तीय भार केंद्र और राज्य सरकार आधा-आधा वहन करेंगी। सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर के हजारों BLO और सुपरवाइजर्स को सीधा लाभ मिलेगा और चुनावी कार्यों में उनकी भूमिका को देखते हुए इसे एक महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button