Chhattisgarh

नकटी गांव मामले में कांग्रेस का सरकार पर हमला, अवैध कार्रवाई का आरोप

Share

नकटी गांव मामले को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इस मामले पर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि नकटी गांव में गरीबों के मकानों पर अवैधानिक तोड़फोड़ की गई है और कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने वहां आवास नहीं लेने का निर्णय लिया है और यदि सरकार न्याय नहीं देती है तो मामला न्यायालय तक ले जाया जाएगा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साहू ने कहा कि संबंधित भूमि राजस्व रिकॉर्ड में चारागाह दर्ज है, लेकिन यह किसानों की लगानी भूमि है और कार्रवाई पूरी तरह अवैध है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार और राजनीतिक प्रशिक्षण पर ध्यान देती है, जबकि सरकार पर विकास कार्यों में विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की हड़ताल और भाजपा नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button